फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ओवरलोड वाहन बंद कराने के आदेश दिए

Thu, 08 Jun 2017 11:32 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
वाहन
विज्ञापन
राजस्व टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक
विज्ञापन

डीएम अनिता श्रीवास्तव ने ओवरलोड और अनाधिकृत वाहनों के सड़क पर चलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। डीएम ने एआरटीओ को कड़ाई से निर्देश दिए कि कोई भी ओवरलोड वाहन न चलने पाए। बुधवार को डीएम ने राजस्व टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक में जनपद के कर एवं करेत्तर राजस्व के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।    
गुरुवार को डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में बैठक हुई। इसमें उन्होंने आबकारी, परिवहन, वाणिज्यकर, मनोरंजन, खनन तथा स्टांप निबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह राजस्व आय की विभागीय उपलब्धियों के साथ अगले एक महीने की कार्य योजना बनाकर तत्काल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा अनाधिकृत वाहनों का संचालन बंद करने के निर्देश देते हुए कहा कि निजी कारों का टैक्सी के रूप में संचालन न होने दें और समय-समय पर वाहन चेकिंग करते रहें। जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष बिल्सी तथा सहसवान तहसीलों में कम वसूली हुई है। डीएम ने निर्देश दिए कि अमीन वसूली जल्द पूरी करें। श्रम प्रवर्तन विभाग में विचाराधीन मामले मिलने पर डीएम ने निर्देश दिए कि यह मामले जल्द से जल्द निस्तारित किए जाएं। पूर्ति विभाग की समीक्षा में 57 कोटे की दुकानें निलंबित तथा 40 निरस्त की गईं। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपना-अपना कार्य जल्द पूरा करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें