फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का आदेश बेअसर, एंटी-रैबीज की खरीद नहीं

Sun, 09 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल प्रशासन डीएम का आदेश भी नहीं मानता। डीएम पवन कुमार के आदेश के बावजूद जिला अस्पताल प्रशासन ने अब तक एंटी-रैबीज वैक्सीन की खरीद नहीं की है। ऐसे में दूर दराज ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुत्ता और बंदर काटे हुए लोगों को निजी डॉक्टरों की शरण में जाना हो रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पिछले महीने एआरबी  वैक्सीन खत्म हो गई थी। करीब 15 दिन पहले डीएम पवन कुमार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल प्रशासन को वैक्सीन की खरीद तत्काल करने के लिए कहा। सीएमएस डॉ. प्रवीना माहेश्वरी ने डीएम के आदेश को भी तवज्जो नहीं  दी। जिला अस्पताल में एआरवी कक्ष के बाहर सूचना चस्पा कर दी गई है कि  कुत्ता काटे के इंजेक्शन नहीं हैं। गौर करने वाली बात यह है कि जिला अस्पताल रोज करीब 200 ऐसे लोग पहुंच रहे हैं जिनको कुत्ता या बंदर ने काटा होता है। यहां वैक्सीन न होने की वजह से इनको मायूस होकर लौटना पड़ रहा  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें