बदायूं जिले में खेत की रखवाली करने गए किसान को बृहस्पतिवार रात तेंदुआ दिखाई दिया। डर के चलते किसान पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुए जाने के बाद करीब दो घंटे बाद किसान पेड़ से नीचे उतरा। सुबह किसान ने गांव में जाकर तेंदुआ होने की बात लोगों को बताई। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई।
गुलड़िया कस्बे के वार्ड संख्या सात निवासी चंद्रभान सिंह बृहस्पतिवार रात को फसल की रखवाली करने गए थे। रात करीब डेढ़ बजे वह अपने ट्यूबवेल पर थे। तभी अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने गन्ने के खेत की ओर टॉर्च की रोशन डाली तो वहां तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह भागकर पास में खड़े पेड़ पर चढ़ गए। काफी देर बाद तेंदुआ दोबारा से गन्ने के खेत से निकला और गड्ढों से होता हुआ झील की तरफ भाग गया।
रातभर ट्यूबवेल की कोठरी में रहे किसान
किसान ने देखा कि तेंदुआ काफी दूर निकल गया, तब करीब दो घंटे बाद वह पेड़ से उतर कर अपने ट्यूबवेल की कोठरी में घुस गए। किसान ने जागकर रात काटा। सुबह किसान चंद्रभान ने अपने पड़ोसी गांव फरीदापुर व गुलड़िया के लोगों को जंगल में तेंदुआ होने की बात बताई।
नेपाल की युवती से दुष्कर्म: अमजद ने अजय बनकर दिया धोखा, आरोपी के भाइयों ने भी लूटी आबरू
इसके बाद किसानों व क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। किसानों ने खेत पर जाकर देखा तो पगचिह्न दिखाई दिए, जिसे तेंदुए के पगचिह्न बताए जा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देने को फोन लगाया लेकिन फोन नहीं लग सका। इससे ग्रामीणों में रोष है।