फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: झंडी दिखाकर राफ्टिंग दल को डीएम ने किया रवाना

विज्ञापन
कछला घाट पर महिला राफ्टिंग दल को झंडी दिखाकर रवाना करतीं डीएम नि​धि श्रीवास्तव व एसएसपी।स्रोत-प
विज्ञापन
बदायूं। ऑल इंडिया वूमेन राफ्टिंग दल में शामिल बीएसएफ की महिला टीम गंगा नदी में राफ्टिंग करती हुई कछला गंगा घाट पर पहुंची। टीम की कमांडर उपनिरीक्षक प्रिया मीणा के नेतृत्व में 20 महिला कार्मिक कछला पहुंचीं। उनको डीएम निधि श्रीवास्तव ने मंगलवार को कछला घाट से झंडी दिखाकर आगे रवाना किया।
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने अपने प्रमुख कार्यों से आगे बढ़कर महिला सशक्तीकरण, समान अवसर और साझा जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की है। इसके तहत यह यात्रा गंगोत्री से प्रारंभ हुई है। टीम की कमांडर उपनिरीक्षक प्रिया मीणा ने बताया कि बीएसएफ की महिला कैडेट ऑल वूमेन राफ्टिंग अभियान की 53 दिवसीय यात्रा गंगोत्री से प्रारंभ हुई, जो 2525 किलोमीटर का सफर तय कर पश्चिम बंगाल के गंगा सागर पहुंचकर संपन्न होगी। इस मौके पर एसएसपी बृजेश कुमार सिंह, उझानी चेयरमैन पूनम अग्रवाल, कछला चेयरमैन जगदीश चौहान, कीर्ति आहूजा, अनुज प्रताप सिंह, अशोक तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें