फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और भाई से परेशान विवाहिता मामा के सुपुर्द

Fri, 07 Jul 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
कछला पुलिस चौकी पर दोनों पक्ष ने दूर किए गिले-शिकवे 
विज्ञापन

भाई पर गंभीर आरोप लगाने वाली विवाहिता का मामा शुक्रवार तड़के कछला पुलिस चौकी पर पहुंचा। उसने बहनोई और  भांजे से बात की। पुलिस को भी परिवार में चल रही अनबन से अवगत कराया। बाद में पुलिस ने विवाहिता को उसके मामा के सुपुर्द कर दिया।      
आगरा में ब्याही फिरोजाबाद निवासी व्यक्ति की बेटी ने बुधवार शाम को कछला गंगाघाट पर हंगामा कर दिया था। उसका आरोप था कि उसका भाई उस पर अनैतिक दवाब डाल रहा है और उससे ही शादी करने का दबाव बना रहा है। हंगामा होता देख दुकानदारों ने विवाहिता और उसके भाई को पुलिस के हवाले कर दिया था। विवाहिता ने पुलिस के सामने भी भाई पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसकी कहने पर ही कछला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने विवाहिता के मैनपुरी निवासी मामा और फिरोजाबाद जिले से चाचा और छोटे भाई को बुला लिया। तड़के चौकी पर पहुंचे मामा तथा अन्य परिवार वालों ने पुलिस को बताया- मामला घरेलू कलह का है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस बीच विवाहिता के पति को भी बुलाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं आया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि विवाहिता ने भाई के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर देने से भी इंकार कर दिया। आपसी रजामंदी के बाद विवाहिता को उसके चाचा और छोटे भाई की मौजूदगी में मामा के सुपुर्द कर दिया गया। विवाहित बहन को लेकर आरोपी भाई ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। विवाहिता पति से विवाद सुलझने तक अपने मामा के घर पर ही रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें