फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, युवक की पीटकर हत्या का आरोप

विज्ञापन
सत्यपाल उर्फ गब्बर का फाइल फोटो।
विज्ञापन
दबतोरी। ममेरे भाई की शादी में शामिल होने आए संभल के युवक को डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करना भारी पड़ गया। पिता ने कई लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजा है। मामले की जांच में थाना पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


संभल जिले की कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के गांव मई निवासी सत्यपाल उर्फ गब्बर (35 साल) पुत्र पूरन सिंह जाटव बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बीधा नगला निवासी अपने ममेरे भाई विक्की की शादी में शामिल होने शुक्रवार की शाम ही आया था। रात में डीजे पर डांस को लेकर उसके बहनोई दिनेश का कुछ लोगों से विवाद हो गया।
बीच-बचाव कर रहे सत्यपाल पर हमलावर टूट पड़े। वह मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौत की भनक लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। देखते ही देखते सीएचसी पर रिश्तेदार व परिवार के लोग पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है। इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार पुंडीर ने बताया कि अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। रिपोर्ट व शिकायती पत्र मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

डांस के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिवार के लोग जो भी शिकायती पत्र देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ह्देश कठेरिया, एसपी देहात

सत्यपाल उर्फ गब्बर का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें