फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिक्षक संकुल बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता पर चर्चा

विज्ञापन
शिक्षक संकुल बैठक में टीएलएम प्रेजेंटेशन करती शिक्षिका। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बदायूं। न्याय पंचायत खंदक के केशो की मड़ैया प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक हुई। इसमें शिक्षकों ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

शिक्षक संकुल की मासिक बैठक का शुभारंभ वरिष्ठ शिक्षिका सुमनलता, माहेश्वरी देवी और पंकज माहेश्वरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। पूर्व एआरपी राजन यादव ने शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए व्यावहारिक सुझाव और टिप्स दिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए सृजनात्मक और संवादात्मक विधियों का उपयोग करें। संकुल शिक्षक दीपक साहू, परवेज अनवर, विनीत कुमार और कैलाश चंद्र ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाषा और संख्या ज्ञान आधारित प्रशिक्षण गतिविधियों को स्कूलों में प्रभावी ढंग से लागू करना जरूरी है।
विज्ञापन

इससे बच्चों की बुनियादी शिक्षा में सुधार होगा और उनकी सीखने की क्षमता बढ़ेगी। इस अवसर पर मंजू गुप्ता, शशि भाटी, दयाराम सिंह, शिल्पी माहेश्वरी, शिल्पी यादव, आभा, चंद्रकेश, सत्यवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें