फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिव्यांग का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Wed, 03 Jun 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सर्वा निवासी 35 वर्षीय दिव्यांग चंद्रपाल यादव पुत्र दिवंगत सुरेश यादव का शव मंगलवार सुबह ग्राम पाठकपुर के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक पैर से दिव्यांग युवक पेड़ पर चढ़कर फंदा कैसे लगा सकता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बताया गया कि चंद्रपाल कस्बा मुड़िया में टेलर की दुकान चलाता था और सोमवार रात करीब नौ बजे मक्का की फसल की रखवाली के लिए खेत पर गया था। मंगलवार सुबह उसका शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर कोतवाल कमलेश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने किसी प्रकार के गृहकलह से इन्कार किया है। मृतक के पिता सुरेश यादव की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है, जबकि दो साल पहले बड़े भाई चमन की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिवार में दो छोटे भाई हैं। मृतक अविवाहित था, घटना के बाद मां रामवती का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें