फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकटिया में फैल रही गंदगी, संक्रामक रोग फैलने का खतरा

विज्ञापन
बिल्सी के सुकटिया में मंदिर के पास भरा दूषित जलभराव - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत नैथुआ के मजरा सुकटिया में लंबे समय से सफाई कर्मचारी न आने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। उनसे उठती भीषण दुर्गंध से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। इसकी वजह से यहां संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। गांव की मुस्लिम बस्ती में मौजूद मस्जिद के निकट तो गंदगी से इतना बुरा हाल है कि यहां से कभी-कभी तो लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। पक्की सड़क पर हमेशा कीचड़ भरी रहती है। साथ ही नालियां भी कीचड़ से बजबजाती रहती हैं। गांव की अन्य गलियों में ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर प्रधान और बीडीओ सहसवान को अवगत न कराया हो मगर किसी ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अक्सर दिल्ली में रहते हैं। इसके कारण वह दोनों गांवों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे पा रहे है। इससे गांवों में गंदगी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।- अमित शर्मा
- गांव के दोनों समुदायों के धर्मस्थलों के पास गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। दोनों सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी होने के कारण गांव में संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। - सलीम
विज्ञापन

- गांव में लंबे समय से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। इसके कारण गांव में गंदगी की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया मगर गांव में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आता है।- पवन कुमार
गांव में लगातार सफाई न होने के कारण यहां गर्मी बढ़ने के साथ संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा लोगों को सताने लगा है। इसलिए अधिकारियों को चाहिए वह गांव में अभियान चलाकर सफाई कराएं ताकि गांव में किसी तरह की बीमारी न फैले। - गुड्डू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें