फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार जारी

Sat, 27 Feb 2016 08:46 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की दसवें दिन भी कार्य बहिष्कार की बैठक नलकूप  खंड द्वितीय के प्रांगण में आयोजित की गई। आंदोलित डिप्लोमा इंजीनियरों के नेताओं ने कहा कि जिले के सभी विकास कार्य विगत 10 दिन से बंद पड़े हैं। बावजूद इसके सरकार कोई तबज्जो नहीं दे रही है। सरकार वास्तविकता को झुठला रही है। इस बार प्रदेशभर के अवर अभियंता आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।   
महासंघ द्वारा बरेली क्षेत्र की मानीटरिंग के लिए नियुक्त प्रांतीय पर्यवेक्षक वीपी सैनी भी पहुंचे और उन्होंने भी आंदोलनकारियों को संबोधित किया। गजेंद्र कुमार ने कहा कि छोटी सी चूक आंदोलन को कमजोर कर सकती है। सभी  सदस्यों को पूर्णतया समर्पित होकर संघर्ष में भगीदारी देनी होगी। मंडल सचिव रनवीर सिंह द्वारा संघर्ष की प्रगति सभा के समक्ष रखी गई। उन्होंने कहा कि एक मार्च तक यदि शासनादेश जारी नहीं होता है, तो कार्य बहिष्कार प्रदेश व्यापी हड़ताल में परिवर्तित हो जाएगा। मंडल पर्यवेक्षक सैनी ने कहा कि महासभा के इंजीनियर सदस्यों को समझाना होगा, आखिर हम कुर्सी और राजकीय कार्य छोड़कर दरी पर बैठने को क्यों मजबूर हैं। एक मार्च तक 4800 ग्रेड पे जारी नहीं होता है, तो जिले के समस्त डिप्लोमा इंजीनियर दो मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मदन मुरारी ने भी आंदोलन का समर्थन किया। बैठक को लोनिवि अध्यक्ष एमसी पांडेय, बाढ़खंड अध्यक्ष सीपी रावल, नलकूप अध्यक्ष बीबी सिंह, सुजेश सागर, जमाल अहमद और केके गुप्ता प्रोन्नत सहायक अभियंता, आरईएस अध्यक्ष सुनील  वर्मा, आवास विकास अध्यक्ष आशीष शर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें