बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा नवादा पर संचालित एक फर्जी अस्पताल में शनिवार को मरीज भर्ती मिले। टीम नोटिस देकर चली आई।
बता दें कि नवादा में एक अस्पताल बगैर डॉक्टर के ही चल रहा है। यहां झोलाछाप के इलाज से एक मरीज की हालत बिगड़ गई थी। शिकायत के बाद सीएमओ ने जांच बैठा दी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम दो बार यहां गई व नोटिस देकर चली आई। साथ ही हिदायत दी कि अस्पताल में किसी को भर्ती न किया जाए।
शनिवार को सीएमओ को शिकायत मिली कि अस्पताल में फिर से मरीज भर्ती कर लिए गए हैं। जिस पर उन्होंने टीम को मौके पर भेजा। मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला लेकिन मरीजों को भर्ती मिले। टीम संचालक को नोटिस देकर लौट आई। संवाद