बदायूं। अयोध्या में ढांचा गिराए जाने के मामले में बुधवार को विशेष सीबीआई अदालत के फैसले के मद्देनजर जिले में पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में चौकसी बरती गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार गश्त करते रहे और हालात का जायजा लेते रहे।
सहसवान। विशेष सीबीआई अदालत के फैसले को लेकर नगर में काफी सतर्कता बरती गई। एसडीएम लाल बहादुर, सीओ रामकरन, इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने फोर्स के साथ विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान प्रमुख चौराहों पर फोर्स तैनात रही। अलापुर में ईओ मोहम्मद रजा ने फोर्स के साथ कस्बे में जायजा लिया। ककराला में भी प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही।