फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटी, निगेटिव रिपोर्ट का आंकड़ा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना संक्रमण पर विराम तो नहीं लगा है, लेकिन पिछले आंकड़ों को देखते हुए राहत वाली खबर है। एक सप्ताह से रोजाना कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। वहीं कोविड हॉस्पिटल से रोजाना दो-चार मरीजों की छुट्टी हो रही है। लोगों यदि सावधानियां बरतते रहे तो स्थिति और बेहतर होने की उम्मीद।
विज्ञापन

जिले में छह अप्रैल से कोरोना संक्रमण फैला है। उस दिन सहसवान इलाके में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज निकला था। अप्रैल में कुल 16 मरीज निकले थे। उस समय लॉकडाउन लगा था। जैसे ही लोगों का आवागमन शुरू हुआ कि मरीजों की संख्या में अचानक तेजी आई। शुरुआत में बदायूं जिला मंडल में पहले नंबर पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में बरेली जिले में तो रिकॉर्ड ही टूट गए। इससे बदायूं जिला चौथे नंबर पर पहुंच गया। इसके बावजूद जिले में मरीजों की संख्या कम नहीं रही। आज भी जिले में 20 से 50 मरीजों के बीच रोजाना कोरोना संक्रमित मरीज निकल रहे हैं। इस समय के हालात को देखते हुए ये संख्या सामान्य मानी जा रही है।
इसमें राहत वाली खबर ये है कि जो अब तक सक्रिय मरीजों का आंकड़ा पांच सौ तक देखने को मिला रहा है। वह घटकर अब 300 के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा रोजाना आ रही रिपोर्ट में पॉजिटिव की संख्या घटी है और निगेटिव सैंपलों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

बीएसएल-2 लैब (आरटीपीसीआर की रिपोर्ट)
दिन--सैंपल--पॉजिटिव
-24 सितंबर-519-10
-25 सितंबर-869-3
-26 सितंबर-1273-8
-27 सितंबर-782-5
-28 सितंबर-780-3
------------------
एक सितंबर को लैब की शुरुआत हुई थी। तब 100 सैंपल की जांच की जा रही थी। जिसकी संख्या आज बढ़कर 700 हो
गई है। पहले की अपेक्षा अब जनपद में पॉजिटिव की संख्या में कमी आ रही है। जब लैब खुली थी तब तक पॉजिटिव आने वालों की संख्या सात से आठ प्रतिशत थी, जो अब घटकर दो से ढाई प्रतिशत ही रह गई है। यही हाल बदायूं के अलावा आसपास के जनपदों का भी है।
विज्ञापन

-डॉ. आरपी सिंह, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें