फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: डीजीसी साधना शर्मा हत्याकांड में आरोपी बहन श्रद्धा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कार से कुचलकर ली गई थी जान

Sat, 21 May 2022 05:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

साल 2016 में डीजीसी साधना शर्मा की घर लौटते समय कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में कई लोगों के नाम उजागर हुए, जिसमें एक नाम साधना की बहन श्रद्घा गुप्ता का भी था। मामले में नामजद साधना की हत्यारोपी बहन श्रद्धा ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के डीजीसी साधना शर्मा हत्याकांड में उनकी नामजद बहन श्रद्घा गुप्ता ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह गैंगस्टर एक्ट में नामजद थीं। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


23 मई 2016 को डीजीसी साधना शर्मा की घर लौटते समय कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पूर्व विधायक योगेंद्र सागर समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मामले को लेकर हुई पुलिस की जांच में विधायक की नामजदगी झूठी पाई गई। डीजीसी साधना शर्मा की हत्या में पीसी शर्मा सहित कई लोगों के नाम उजागर हुए, जिसमें एक नाम साधना की बहन श्रद्घा गुप्ता का भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें