फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर रोशनी से नहाया जिला, जगमगाया हर घर-आंगन

विज्ञापन
दीपावली के अवसर पर सजा शहर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर सहित जिले भर में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। बृहस्पतिवार रात हर ओर रोशनी और हर घर जगमग था। बाजार और दुकानों से लेकर सरकारी दफ्तर तक झालरों की रोशनी से रोशन हो रहे थे। शाम के समय शुभ मुहूर्त में लोगों ने पूजा कर महालक्ष्मी-भगवान गणेश और अन्य ईष्टदेव का गुणगान किया। बाद में बच्चों ने बड़ों के साथ में जमकर आतिशबाजी की। उपहारों का भी आदान-प्रदान हुआ।
विज्ञापन

जिले भर में दीपावली पर घरों से लेकर गली-गलियारों और मंदिर तक सब कुछ रोशनी से जगमग दिखा। लोगों ने इस बार बड़ी संख्या में घी-तेल के दीपक जलाए और साथ ही मोमबत्ती व झालरों से भी रोशनी की। शुभ मुहूर्त में लोगों ने मां लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर भगवान का पूजन किया। खील-बताशे, खिलौने और मिष्ठान के साथ घर में बने पकवानों से भोग लगाया। आरती व पूजन के बाद बच्चों ने घरों को दीपकों व मोमबत्तियों से सजाया। घर-आंगन के हर कोने को दीयो से रोशन किया। इसके बाद बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी का आनंद लिया। देररात तक लोग आतिशबाजी करते रहे। आतिशबाजी के कारण जमीन से लेकर आसमान तक दिवाली पर रंगीन रोशनी से जगमगा उठे। जिले के सहसवान, दातागंज, उझानी, बिसौली, इस्लामनगर आदि नगरों में भी दिवाली पर लोगों ने खूब धूमधड़ाका किया।
बिल्सी। नगर समेत क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाई गई। दिन ढलते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा। पटाखों की दुकानों पर रात तक आतिशबाजी खरीदने वालों की भीड़ रही थी। चैयरमेन अनुज वार्ष्णेय ने नगर के अटल चौक समेत पूरे बाजार को सजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें