फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निकाह के चार माह बाद मायके में महिला फंदे से लटकी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय नई बस्ती में चार माह पहले निकाह करने वाली महिला का शव मंगलवार को फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौधरी सराय नई बस्ती स्थित आबिद की चक्की के पास रहने वाले यासीन ने अपनी पुत्री मुस्कान (20) का निकाह करीब चार माह पहले मोहल्ले के ही समीर अहमद के साथ किया था। निकाह के कुछ समय बाद मुस्कान अपने मायके आ गई। वह वहीं रह रही थी। बताया जाता है कि मंगलवार को मुस्कान ने संदिग्ध परिस्थितियों में मायके में फंदा लगा लिया।
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, परिजनों ने चिकित्सकों को बताया कि मुस्कान की मौत बेड से गिरने के कारण हुई है, जबकि उसके गले पर फंदे के स्पष्ट निशान दिखाई दिए। मृत घोषित करने के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर हंगामे की स्थिति रही।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन बिना आवश्यक औपचारिकताएं पूरी किए शव अपने साथ घर ले गए। मामले को गंभीर मानते हुए इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने सूचना भेजकर सदर कोतवाली पुलिस को अवगत कराया।


महिला की मौत होने के संबंध में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। - राहुल पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें