फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन में गूंजे मंत्रोच्चार भंडारे में जुटे श्रद्धालु

Sat, 20 May 2017 11:49 PM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धार्म‌िक कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव      
विज्ञापन

मालगोदाम के समीप स्थित हनुमान मंदिर का दूसरा वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। आयोजकों ने हवन-पूजन कराया। हवन के दौरान मंत्रोच्चार भी गूंजे। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद पाकर पवनपुत्र का जय-जयकार की।      
विज्ञापन

मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार सुबह हुई। यजमान अनिल माहेश्वरी ने परिवार समेत मौजूद रहकर हवन-पूजन कराया। महंतों की टोली ने मंत्रोच्चार किया। हनुमान जी का गुणगान भी किया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। पूजन से पहले मंदिर समेत हनुमान जी की प्रतिमा को सजाया गया। सुंदरकांड का पाठ किया गया। दोपहर बाद तक चले धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर की परिक्रमा की। यज्ञ के बाद आयोजकों ने भंडारा शुरू कराया तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर शाम तक चला। महिलाओं और बच्चों की खासी संख्या रही। व्यवस्थाओं में बंटू लाला, अमित माहेश्वरी, सुमित माहेश्वरी, पप्पू शर्मा, ललित माहेश्वरी, नवन किशोर अग्रवाल, केशव गर्ग, रामप्रकाश, रामजी, राजेंद्र प्रसाद बाबा, शिवकिशोर माहेश्वरी, अनुज शर्मा, युवराज, शिवशंकर, पवन कुमार, शिवम, विष्णु, शोभित और वीरेंद्र रस्तोगी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें