फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60.26 करोड़ से होगा शहर का कायाकल्प

Sun, 01 Mar 2015 12:17 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कायाकल्प पर वित्तीय वर्ष 2015-16 में 60.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सर्व सहमति से बजट प्रस्ताव पास हो गया। इस धनराशि से शहर में सड़कों के चौड़ीकरण के साथ डिवाइडर और विद्युत पोल लगाने का काम भी होगा। शहर के मीराजी चौकी इलाके में बारात घर भी बनाया जाएगा। वित्तीय वर्ष में नगर पालिका की अवशेषों समेत विभिन्न मदों में करीब 66 करोड़ रुपये आय होगी। बजट में सबसे ज्यादा शहर विधायक आबिद रजा के 65 करोड़ रुपयों के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में शनिवार को प्रशासक/एडीएम प्रशासन अशोक कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 का बजट पेश किया गया। शहर विधायक आबिद रजा ने कहा कि विकास कार्यों में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। बोर्ड की बैठक में पांच यात्री शेड, शहर की सड़कों के चौड़ीकरण, विद्युत पोल, डिवाइडर समेत कई प्रस्ताव पास हुए। शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए जनरेटर सुविधा को भी बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा शहर में जलभराव की दिक्कत को दूर करने के लिए नालों-नालियों के निर्माण के साथ पुलियां भी बनवाई जाएंगी।
असारा योजना पर भी नगर पालिका धन खर्च करेगी। बैठक में ईओ ललतेश सक्सेना, दीपमाला, असलम, राधा दिवाकर, सुमित, जुबैर, अशफाक अली, जीनत बी, उसमान खां, हारुन, अबुबक्र, नरेंद्र कुमार, पूरन सिंह, शहराब हुसैन, परवेज अली, मेहनिगार, शमशाद, नजीव अहमद, अनामिका शुक्ला, मोहम्मद सलीम, फीरोज खां, हबीब खां, शाजिया बेगम, ओमवीर सिंह, शबाब अली आदि सभासदों समेत स्टाफ के रजनीश शर्मा, उपेंद्र उपाध्याय, राकेश शर्मा, नसीम खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें