आदर्श जन कल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल में चल रहे प्रतियोगिता सप्ताह के तहत शनिवार को अंतिम दिन रंगोली सजाओ एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा वंशिका, सावित्री, अनुराधा की स्नो व्हाइट टीम को पहला स्थान दिया गया। इसके अलावा प्रगति, ऋतु, आशा की टीम वटरफ्लाई को दूसरा और नीलम, कृतिका, प्रिया, मुस्कान की एजेएम टीम को तीसरा स्थान दिया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में कक्षा सात की पिंंकी को पहला, तीन की अफसाना को दूसरा और कक्षा चार की सुमन भारती को तीसरा स्थान दिया गया। प्रधानाचार्य गौरव श्रीवास्तव ने इस दौरान बच्चों को प्रतियोगिताएं जुड़े टिप्स दिए। इस मौके पर प्रबंधक कृष्ण कुमार, श्यामनरेश यादव, संकेत चौहान, रुचिता रानी, खुशबू, वंदना, रूपा रानी, परीक्षा सोमानी, गुड़िया, प्रिंयका आदि मौजूद रहीं।
बच्चों ने स्वाइन फ्लू के प्रति किया जागरूक
बिल्सी। नगर के ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन स्कूल के बच्चों ने शनिवार को भ्रमण कर लोगाें को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक किया। प्रबंधक अनिल कुमार जैन ने हरी झंडी देकर बच्चों को रवाना किया। बच्चों ने नगर मैन बाजार, बालाजी तिराहा, स्टेट बैंक रोड होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्साधिकारी डा.कृष्ण कुमार ने बच्चों को स्वाइन फ्लू के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। इसके बाद वह कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचे। यहां मिले मंडी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंडी होने वाले व्यापार के संबंध में विस्तार से समझाया। साथ यहां व्यापारी भुवनेश कुमार वार्ष्णेय ने बच्चों का स्वागत किया। साथ में एमडी ललिता आहूजा, प्रिंसिपल अंकित गर्ग, मंयक जैन, अतुल वार्ष्णेय, संजयपाल, सुषमा, हर्षित, शशि आदि मौजूद रहीं।