फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: म्याऊं ब्लाॅक क्षेत्र में 3.20 करोड़ से होगा विकास, प्रस्ताव पास

विज्ञापन
म्याऊं विकास खंड से दिव्यांग को रवाना करते विधायक। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

म्याऊं। विकास खंड म्याऊं परिसर में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकास कार्यों के लिए 3.20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास हुआ है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा कार्यों सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए 3.20 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं प्रस्तावित हैं। क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने में यह योजनाएं सहायक होंगी। हमारी सरकार की सभी योजनाएं आम जनमानस को समर्पित हैं। विधायक ने दिव्यांगजनों को माल्यार्पण कर उन्हें रिक्शा वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विनीता शाक्य ने की। खंड विकास अधिकारी मनीष सिंह वर्मा ने क्षेत्र के बताया कि इस धनराशि से सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन प्रबंधक आमिर अहमद खान, स्वास्थ्य विभाग से ब्रजेश राठौर और पशु चिकित्सा अधिकारी ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं पर चर्चा की। इस मौके केसी शाक्य, ठाकुर रविंद्र प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें