बृहस्पतिवार को कोहरे में नावदा चौराहे से गुजरते वाहन। संवाद
बदायूं। बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। कम दृश्यता होने की वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। दस बजे के बाद धूप खिल गई। दोपहर में ठीकठाक धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली।
दो दिन से खिली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी है। बृहस्पतिवार सुबह पूरा जिला कोहरे में लिपटा नजर आया। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। सड़कों पर पांच मीटर की दूरी पर भी लोगों को साफ दिखाई नहीं दे रहा था। दस बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटना शुरू हो गया। दोपहर में धूप निकल आई।
वहीं, बुधवार सुबह की अपेक्षा रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
बृहस्पतिवार को कोहरे में नावदा चौराहे से गुजरते वाहन। संवाद
बृहस्पतिवार को कोहरे में नावदा चौराहे से गुजरते वाहन। संवाद