फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला अस्पताल में मरीजों को मिलेगा गर्मागर्म खाना

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बनी प्रेरणा कैंटीन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब तक जिला अस्पताल की तरफ से दोनों समय खाना व नाश्ता दिया जाता था। अब शासन ने प्रेरणा कैंटीन को मंजूरी दे दी है। इसका काम जिला अस्पताल में शुरू कर दिया गया है। जल्द ही भर्ती मरीजों को गर्मागर्म खाना व नाश्ता कैंटीन द्वारा निशुल्क मिल सकेगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में गर्मियों में 1400 से 1500 व सर्दियों में प्रतिदिन 1000 से 1100 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अलावा इमरजेंसी में गंभीर बीमारी से ग्रसित 150-160 मरीज भर्ती रहते हैं। मरीजों को तो अस्पताल प्रशासन भोजन की व्यवस्था करता आ रहा है, लेकिन तीमारदारों काे होटल या फिर घर से ही खाना मंगाना पड़ता है।
अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सालय परिसर में प्रेरणा कैंटीन खोलने का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे शासन से मंजूरी मिल गई है। स्वीकृति मिलने के बाद कैंटीन खोलने की तैयारियां चल रहीं हैं। कैंटीन में मरीज को निशुल्क तो तीमारदारों को कम रेट पर भोजन व नाश्ता दिया जाएगा। सीएमएस डाॅ. कप्तान सिंह ने बताया कि प्रेरणा कैंटीन का जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा। अब मरीजों व तीमारदारों को भोजन व नाश्ते को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें