फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घने कोहरे ने थामी रफ्तार, जनजीवन रहा प्रभावित

Sun, 28 Dec 2025 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
ओरछी में सड़क पर पसरा कोहरा।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में शुक्रवार देर शाम से मौसम ने अचानक करवट ले ली। शनिवार पूर्वाह्न तक जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा। जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई। इसका सीधा असर सड़क यातायात पर पड़ा। इससे राज्य मार्गाें के साथ-साथ संपर्क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से सफर करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में कोहरे के कारण हाईवे पर ट्रकों, बसों और अन्य भारी वाहनों की कतारें लग गईं। कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए, तो कुछ स्थानों पर चालक कोहरा छंटने का इंतजार करते दिखाई दिए। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को हुई। ग्रामीण इलाकों में संकरी सड़कों पर कोहरे की वजह से आगे का रास्ता नजर नहीं आ रहा था। जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।
हालात ऐसे रहे कि शनिवार दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। फॉग लाइट और इंडिकेटर का इस्तेमाल करते हुए लोग आगे बढ़ते नजर आए। यातायात पुलिस और प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाएं, पर्याप्त दूरी बनाए रखें और अनावश्यक ओवरटेक से बचें। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर और बढ़ सकता है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात और सुबह के समय कोहरा और घना होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है। बाजारों में भी इसका असर साफ तौर पर देखा गया।
विज्ञापन

-
शीतलहर से ठिठुरा जनजीवन

बिल्सी। शुक्रवार की शाम से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान में आई गिरावट के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। आम दिनों की तुलना में बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें