पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने 3 नवंबर को बरेली मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है। यह प्रदर्शन गन्ने का न्यूनतम 500 रुपये लाभकारी मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर होगा।
विज्ञापन
रविवार को जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के आवास पर एक बैठक हुई। मंजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी नहीं की है। किसान बढ़ती कृषि लागत और लाभकारी मूल्य न मिलने से आर्थिक तंगी में हैं। संगठन ने चीनी मिलों पर पिछले सत्र के बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित तत्काल भुगतान मांगा। उन्होंने भुगतान में देरी करने वाली मिलों पर कार्रवाई की भी मांग की। इसके अतिरिक्त, सरकारी धान क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता और एग्रीस्टैक व डिजिटल क्रॉप सर्वे की त्रुटियों से वंचित किसानों को राहत देने की भी मांग की गई। संवाद