फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेगा शिविर में 196 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, पांच बच्चों का कराया अन्नप्राशन

Mon, 02 Nov 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
शहर के गांधी प्रेक्षागृह स्थित स्टेडियम में मेगा ​शिविर में शामिल न्यायिक अ​धिकारी व लाभाथीर्।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर के गांधी प्रेक्षागृह स्थित स्टेडियम में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ करीब 196 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। पांच बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।
शिविर में जनपद न्यायाधीश ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव नूहिन जैदी ने राष्ट्रीय, राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों एवं उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने लोगों को विधिक सेवाओं और सहायता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शिविर में कन्या सुमंगला, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री मत्स्य, विश्वकर्मा, शौचालय अनुदान, हर घर जल, कौशल विकास मिशन, फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुफ्त बिजली, माटी कला रोजगार, मनरेगा, बैकयार्ड पोल्ट्री, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, आवास और आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ दिया गया।
लाभार्थियों को आवास, वृद्धावस्था पेंशन और रोजगार प्रमाणपत्र के साथ ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, सब्सिडी एवं बैंक ऋण के चेक, लैपटॉप, टूलकिट और सिलाई मशीन वितरित की गईं। आठ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कैश क्रेडिट लिमिट के डेमो चेक भी दिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर में बाल विवाह की रोकथाम के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से चयनित पांच बच्चों को अतिथियों ने अन्नप्राशन कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश एवं मेगा शिविर के नोडल अधिकारी त्रिभुवन नाथ पासवान, पीठासीन अधिकारी वाणिज्यिक न्यायालय गोरखपुर संजीव कुमार सिन्हा, प्रधान न्यायाधीश नीलू मोघा, अपर जनपद न्यायाधीश रामकिशोर, विजय कुमार हिमांशु, शिखा प्रधान, सुनील कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगल देव सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

शहर के गांधी प्रेक्षागृह स्थित स्टेडियम में मेगा शिविर में शामिल न्यायिक अधिकारी व लाभाथीर्।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें