फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइपास निर्माण व बिजली उपकेंद्र बनवाने की मांग

विज्ञापन
बिसौली तहसील में विरोध जताते सपा के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाइपास निर्माण व बिजली उपकेंद्र बनाने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे कार्यकर्ता हाथों में काली पट्टियां बांधकर तहसील पहुंचे। एमएफ हाईवे पर बाइपास निर्माण व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति दिलाने की मांग की। नगर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा की चुनाव में बिजली की समस्या के निराकरण व बिजली उपकेंद्र बनवाने की मांग की गई थी, उस समय सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उपकेंद्र शीघ्र बनवाने आश्वासन दिया था। बावजूद इसके अब तक धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। इस मौके पर कुंवर सोमेश प्रताप, सुरेन्द्र सागर, राजीव यादव, हरीश यादव, अफजाल, गजेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें