फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला जेल में निरुद्ध बंदी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

विज्ञापन
राजेंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। जिला जेल में हत्या के मामले में निरुद्ध बंदी की हालत बिगड़ने के बाद बुधवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बंदी को पहले भी हार्टअटैक पड़ चुका था। इस वजह से हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। जेल प्रशासन ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर मढ़ैया निवासी राजेंद्र (65) पुत्र रजीमल को बलवा व हत्या के मामले में नौ दिसंबर 2024 को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में लेकर जिला जेल भेजा था। चार अप्रैल को हार्ट अटैक की शिकायत होने पर उन्हें आगरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां कुछ दिन इलाज के बाद उन्हें जेल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। 13 अप्रैल से वह जेल के अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जेल प्रशासन ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जेल प्रशासन पर बंदी के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। जेलर रणंजय सिंह ने बताया कि बंदी का जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन




सियाराम की हत्या में था आरोपी
बंदी के बेटे संजय ने बताया कि साल 2002 में उसके पिता व परिवार के लोगों का दूसरे पक्ष से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। उसी दौरान सियाराम की मौत हुई थी। उस मामले में यह जेल में बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें