फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी/कछला (बदायूं)। कछला में गंगास्नान करने के बाद लौट रहे बुजुर्ग छत्रपाल गुप्ता की रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। दातागंज क्षेत्र के गांव डहरपुर के मूल निवासी गुप्ता पिछले कई साल से पत्नी के साथ लखीमपुर खीरी के पलिया में रहते थे। सूचना के बाद बेटे अस्पताल पहुंचे तो मृतक की पत्नी शव अपने साथ पलिया ले जाने की जिद पर अड़ गईं। बेटों और मां में तकरार के बाद बेटी ने सबको शांत किया। बाद में उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन

दातागंज के गांव डहरपुर के मूल निवासी छत्रपाल गुप्ता (60) पत्नी माया देवी के साथ यहां आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर उन्होंने पत्नी के साथ गंगा स्नान किया। इसके बाद दोनों ब्रिज स्टेशन पहुंचे, उसी दौरान छत्रपाल के सीने में तेज दर्द होने लगा। कुछ देर में ही वह गश खाकर गिर पड़। पत्नी माया कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। पत्नी ने बेटी को फोन कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। जानकारी पाकर मृतक के दोनों बेटे रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंच गए। उन्हें देख माया देवी ने शव पलिया ले जाने की जिद शुरू कर दी। बेटे संजय ने बताया कि पलिया में उनके पिता ने मकान बनवा रखा है। दरोगा शिवराज सिंह ने मृतक की पत्नी और बेटों के अलावा रिश्तेदारों से बात की। बेटी के हस्तक्षेप के बाद शव लेकर पूरा परिवार डहरपुर निकल गया। दरोगा ने बताया कि परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें