फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्कूल परिसर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या का आशंका

Tue, 26 Sep 2023 11:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली कस्बे के जूनियर हाई स्कूल परिसर में किशोर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मंगलवार सुबह लोग जब टहलने निकले तो स्कूल परिसर में शव लटकता देख हैरान रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही किशोर के परिजन स्कूल पहुंचे। बेटे का शव देख पिता फफक पड़े।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली में सोमवार रात का खाना खाने के बाद टहलने निकले दसवीं के छात्र का शव मंगलवार सुबह कस्बे के जूनियर हाईस्कूल परिसर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस प्राथमिक जांच में आत्महत्या मान रही है।

विज्ञापन


कस्बे के कुम्हारन वाली गली निवासी सीमेंट व्यवसायी सुनील पाठक का इकलौता बेटा पलाश (17) रामेश्वर दयाल इंटर कॉलेज भटपुरा में कक्षा 10वीं का छात्र था। सुनील पाठक का कारोबार दिल्ली में है, इसलिए वह अधिकतर वहीं रहते हैं। पलाश बिसौली में मां कल्पना पाठक और बाबा हरीशंकर पाठक के साथ रहता था। 

पलाश सोमवार रात करीब आठ बजे खाना खाकर टहलने निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल फोन पर कॉल की गई, लेकिन फोन बंद मिला। परिजन और मोहल्ले के लोग देर रात तक उसे तलाशते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह कुछ लोग पास में ही जूनियर हाईस्कूल परिसर में टहलने गए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीलीभीत: मामूली विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, तलवारें लहराईं

वहां उन्होंने पेड़ पर रस्सी के सहारे पलाश का शव लटका हुआ देखा। उसके जूते उतरे हुए थे। मोबाइल फोन गायब था और पास ही एक ईंट पड़ी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। अभी परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन

परिजन बोले- रातभर बंद था मोबाइल

परिवार वालों का कहना है कि वह रातभर पलाश के मोबाइल फोन पर कॉल करते रहे, लेकिन फोन बंद था। सुबह करीब पांच बजे कॉल की तो घंटी गई थी। इससे आशंका है कि किसी ने उसका मोबाइल फोन बीच में ऑन किया होगा।

मोबाइल फोन से खुल सकता है राज

पलाश की मौत का राज उसके मोबाइल फोन से सामने आ सकता है। पुलिस इस बिंदू पर भी छानबीन कर रही है कि छात्र के मोबाइल पर रात आठ बजे से पहले और बाद में किन-किन नंबरों पर बात हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें