फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रात में पति से फोन पर हुआ झगड़ा, सुबह फंदे से लटकी मिली पत्नी की लाश

Wed, 22 Oct 2025 04:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की सास ने बताया कि उनका बेटा नोएडा में रहता है। बहू घर पर उनके साथ रहती थी। रात में पति-पत्नी का फोन पर झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
सुनीता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र के गांव रायपुर खुर्द निवासी विवाहिता सुनीता का शव बुधवार की सुबह फंदे से लटका देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। घर में सास के साथ सुनीता रहती थी। पति नोएडा में रहकर नौकरी करता है। सास ने बताया कि देर रात तक दोनों फोन पर बात करते रहे। उसके बाद सुनीता अपने कमरे में चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मायका पक्ष ने हत्या की आशंका जताई। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


सुनीता का पति सुभाष नोएडा में रहकर बाइक मिस्त्री का काम करता है। पत्नी घर पर अपनी सास के साथ रहती थी। उसके तीन बच्चे हैं। सास ने बताया कि दिवाली के दिन सुनीता ने पति को कॉल किया था। काफी देर तक पति का फोन व्यस्त रहा था। इसी बात को लेकर मंगलवार को दंपती में फोन पर ही कहासुनी होने लगी। बाद में वह अपने कमरे में चली गई। सास भी सोने चली गई। तीनों बच्चे भी सो गए। 

यह भी पढ़ेंपीलीभीत बस हादसा: होली के समय बेटा... दिवाली पर हुई बेटी की मौत, उजड़ गई मां जमुना की दुनिया
विज्ञापन
विज्ञापन


बहू का शव देख चीख पड़ी सास 
बुधवार को सुबह सास जब कमरे की तरफ गई तो सुनीता का शव फंदे से लटका देखा। शव देखकर वह चीख पड़ीं। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। सूचना उघैती पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर मायके वाले भी पहुंच गए। उन्हेंने हत्या की आशंका जाहिर की और पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें