फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निजी अस्पताल में दीये से लगी आग, मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

Wed, 22 Oct 2025 10:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिल्सी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार को आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं था। 
विज्ञापन
निजी अस्पताल में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी रोड स्थित अपोलो अस्पताल में मंगलवार की रात दीये से आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर और एक एलपीजी सिलिंडर रखा था। स्टाफ ने आनन-फानन इन सिलिंडरों को अस्पताल से बाहर निकाला। इस बीच आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड यूनिट मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी सुनील सिंह समेत आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड यूनिट ने पानी की बौछार कर आग बुझाई। 

विज्ञापन


गनीमत रही कि मंगलवार को अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपावली के अवसर पर अस्पताल परिसर में दीपक जलाकर रखे गए थे। दीपक से किसी तरह आग लग गई। आग से काफी सामान जल गया है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। यह अस्पताल कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआं डांडा निवासी लोकेश यादव का है। बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालित हो रहा था। सीएमओ रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि यह अस्पताल स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें