फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामगंगा में कूदी युवती का तीसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। हजरतपुर इलाके में पुल से कूदी 22 वर्षीय अयोध्या देवी का शव तीसरे दिन रामगंगा से बरामद हो गया। फिलहाल अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। परिवार वाले भी हैरान हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव पिपला निवासी अयोध्या देवी पुत्री विनोद ने रामगंगा नदी के पुल से छलांग लगा दी थी। परिवार वालों का कहना था कि अयोध्या शाम के समय पुल के नजदीक बने मंदिर पर पूजा पाठ करने आई थी। वह अपने साथ में एक छोटी बच्ची को भी लेकर आई थी। उसने मंदिर पर पूजा पाठ की और बच्ची को पुल पर खड़ा करके उसके सामने ही रामगंगा नदी में छलांग लगा दी।
इसके बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और घटना के बारे में परिवार वालों को अवगत कराया। इससे परिवार वालों के होश उड़ गए थे। वह तुरंत पुल पर पहुंचे और युवती की तलाश शुरू करा दी। सूचना पर थाना पुलिस ने भी कई गोताखोर लगाए। सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे युवती का शव पुल से करीब चार सौ मीटर दूर मिल गया। परिवार वालों का कहना है कि वह खुद अयोध्या के इस तरह नदी में कूदने से हैरान हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें