फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ ने प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

Thu, 25 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में चल रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। 
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) संतोष कुमार ने कहा कि युवक और युवतियों के लिए खुद को राष्ट्र की धरोहर समझते हुए ऐसे काम करने चाहिए जो देश के समर्पित हों। राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे बड़ी होती है।  प्रशिक्षित युवाओं को अपने आसपास इलाके के लोगों के सजग करने का काम भी करना चाहिए। इसका फायदा समाज और देश दोनों को मिलेगा। उनके सम्मान में प्रतिभागियों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक दिनेश यादव ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्हें दायित्व का बोध भी कराया गया। जिला विकास अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रोग्राम कोआर्डीनेटर डॉ. आरपी सिंह ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर प्रशांत पाठक, पूर्वी सक्सेना, अमरपाल, उमेश राठौर, भुवनेश कुमार, राखी, देवेंद्र गंगवार, अखिलेश प्रताप, रमेश शर्मा, निशांत उपाध्याय और अनुज प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें