फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी और पीएचसी पर मौजूद नहीं मिले डॉक्टर

Thu, 25 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम विधान जायसवाल ने निरीक्षण किया। जिसमें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद नहीं मिले। साथ ही संविदा पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रगति शर्मा, डॉ. नीरेश, डॉ. श्वेता रानी, डॉ जयश्री शर्मा, बीसीपीएम रेखा रानी, पीएमडब्ल्यू केशव उपाध्याय, भुवनेश कुमार, एसटीएस आरआर सक्सेना, एसएलटीएस आईएम खां, बीएएम फातिमा जावेद, फराह खान, मनोज कुमार अनुपस्थित मिले। इसके बाद एसडीएम ने साढ़े नौ बजे इस्लामनगर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां भी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ललित कुमार मौके पर मौजूद नहीं मिले। डॉ. फिरासत मियां, भगवान सिंह, सुनीता गुप्ता, कामिनी चौहान, रचना वर्मा, मनोज कुमार झा, आशुतोष शर्मा, ऋचा उपाध्याय, डॉ. विपिन शर्मा, अरविंद कुमार, मूंगा देवी, राजविंदर कौर, प्रेमकुमार, शकुंतला देवी, हेमेंद्र गौड़, अशोक कुमार, सत्यप्रकाश, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार आदि गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने गैरहाजिर मिले सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट सीएमओ एवं डीएम को भेजी है, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें