फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक की मौत

Sun, 19 Feb 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिलहरी।
विज्ञापन
हादसां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
-हाईवे पर कांशीराम कॉलोनी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

-हादसे का शिकार चालक फिरोजाबाद का निवासी
बरेली रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पास एक डीसीएम खंभों से भरे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में डीसीएम के चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसा शनिवार रात हुआ। मृतक डीसीएम चालक फिरोजाबाद का रहने वाला है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

बरेली की ओर से एक ट्रक खंभे भर कर बदायूं की ओर आ रहा था। इसके पीछे डीसीएम चल रही थी। काशीराम कॉलोनी के पास डीसीएम ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। डीसीएम चालक 38 वर्षीय विपिन पुत्र अतर सिंह निवासी नगला सिंधी जिला फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक डीसीएम चालक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें