फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेटियों ने फिर मारा मैदान, बेटे पिछड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बोर्ड परीक्षा का परिणाम देख बच्चे खुशी से झूम उठे। पिछली बार की तरह इस बार फिर बेटियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बाजी मारी है। इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण होने का आंकड़ा इस बार बढ़ा है।
विज्ञापन

सत्र 2024-25 में हाईस्कूल के 35,834 और इंटरमीडिएट के 32,219 विद्यार्थी जिले में पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष हाईस्कूल के 33,154 व इंटरमीडिएट के 31,063 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अब परिणाम आया तो हाईस्कूल के 29,818 और इंटरमीडिएट के 24,817 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।इसमें हाईस्कूल में 16,620 बालक और 13,198 बालिकाएं हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में 14,337 बालक और 10,480 बालिकाएं हैं। पिछली बार हाईस्कूल में 16,943 बालक और 12,757 बालिकाएं उत्तीर्ण हुई थीं। इंटरमीडिएट में 11,557 बालक और 8697 बालिकाएं उत्तीर्ण हुई थीं। उसकी तुलना में इस बार हाईस्कूल में बालकों के उत्तीर्ण होने की संख्या घटी और बालिकाओं की संख्या बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें