फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इंटरमीडिएट में प्रियांशी और हाईस्कूल में नमन ने किया टॉप

विज्ञापन
द्रौपदी देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्टाॅफ के साथ खुशी मनाते छात्र-छात्राएं।स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। शहर के श्रीराम सरस्वती इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा प्रियांशी ने 94.20 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया है। वहीं, द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज मेंं 10वीं के छात्र नमन पाठक ने 94.33 अंक पाकर जिला टॉप किया है। परिणाम देखकर बच्चे खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में बिल्सी के भूदेवी इंटर कॉलेज के छात्र अहमद रजा ने 91.60 अंक पाकर दूसरा व द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कनिष्क ने 91 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान पाया है। इसी तरह से हाईस्कूल में शिवदेवी इंटर कॉलेज की स्वाति राजपूत ने 93.83 अंक पाकर दूसरा व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उझानी के सिद्धांत दुबे ने 93.33 अंक पाकर तीसरा स्थान पाया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई हाईस्कूल की टॉप 10 सूची में नौ छात्राएं और पांच छात्र हैं। इंटरमीडिएट की टॉप 10 छह छात्राएं और चार छात्र हैं।
विज्ञापन


प्रदेश की टॉप 10 सूची में नहीं आया कोई बच्चा
पिछले साल जिले के चार बच्चे यूपी की टॉप 10 की सूची में शामिल थे। इस बार परिणाम आया तो प्रदेश की टॉप 10 सूची में एक भी बच्चा शामिल नहीं था।

द्रौपदी देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्टाॅफ के साथ खुशी मनाते छात्र-छात्राएं।स्रोत-संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें