फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलजुलकर मनाएं दशहरा, दीप पर्व का शानदार हो आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले से कोरोना का दंश दूर हो और दीपावली का दशहरे के बाद शानदार आगाज हो, यह बात जनता के साथ ही जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी चाहते हैं। दशहरा के पावन पर्व पर इन लोगों से बात की तो सभी का जोर कोरोना के रावण सरीखे वायरस के खात्मे पर रहा। शहर के विकास से लेकर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी वे संजीदा दिखे। उन्होंने इसमें अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए जनता से भी पुरजोर सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन

-
दशहरा बुराई को खत्म कर जीवन में प्रकाश भरने का दिन है। हरिबोल महाराज से प्रार्थना करेंगे कि जिले व प्रदेश की जनता के कष्ट दूर हों। सीवर लाइन के लिए पैरवी की जा रही है। फाइल शासन स्तर पर लंबित है। जिले को रिंगरोड व अन्य बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। पिछले दिनों सड़क निर्माण जैसे कई काम स्वीकृत होने के बाद धरातल पर भी हैं।
- महेश चंद्र गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री
-
दशहरा का पावन पर्व सभी के लिए मंगलमय हो। जिला पंचायत बोर्ड ने हाल ही में काम संभाला है। समस्याओं और दुश्वारियों का दशानन खत्म होना ही चाहिए। जिला पंचायत इसके लिए गांव-गांव पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण करा रही है। साथ ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। गांवों में सफाई होने से बीमारियों से बचा जा सकेगा। जिला पंचायत के विकास कार्य जल्द धरातल पर दिखने लगेंगे।
विज्ञापन

- वर्षा यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत
-
दशहरा का पर्व सभी के लिए सुखदायक हो। पालिका प्रशासन अपनी क्षमता के हिसाब से जनता की समस्याओं को दूर करने में जुटा है। हम शहर की साढ़े चार सौ गलियों व सड़कों का निर्माण करा चुके हैं। आगे भी कई काम प्रस्तावित है। जनता को भी पालिका का सहयोग करना चाहिए। कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। किसी तरह की समस्या होने पर सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं।
- दीपमाला गोयल, पालिकाध्यक्ष
-
दशहरा के पावन पर्व की जिले के लोगों को शुभकामनाएं देती हूं। जिले के विकास को लेकर लंबित प्रस्तावों को प्राथमिकता से स्वीकृत कराने के लिए शासन स्तर से पैरवी की जाएगी। डेंगू व मलेरिया का प्रकोप दूर करने के लिए भी प्रशासन लगा है। जनता भी प्रशासन का सहयोग करे।
- दीपा रंजन, डीएम
-
दशहरा पर बदायूं पुलिस की ओर से जनता को यही संदेश देना चाहते हैं कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व मनाएं। कोई ऐसा काम न करें कि पुलिस को अपनी ओर से सख्ती की जरूरत पड़े। यातायात नियमों का पालन भी इसी कड़ी का हिस्सा है। पुलिस मजबूरी में लोगों पर कार्रवाई करती है। जरूरत जन जागरण की है, जनता जागरूक हो गई तो कोरोना जैसे वायरस का दहन भी रावण के साथ ही हो जाएगा।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
-
दशहरे पर जनता के स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए सरकार गंभीर है। जिले में जहां भी समस्याएं हैं उनको दूर किया जा रहा है। सबने मिलकर कोरोना जैसे रावण को हरा दिया है। स्वच्छता और साफ सफाई पर ध्यान देने से अन्य बीमारियों का वायरस भी मारा जाएगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों का जागरूक होना ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन

-डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें