फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार रोडवेज बस के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे लोग

Wed, 24 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : file photo
विज्ञापन
-खड़ी बस में घुसी तेल के लिए लाइन में खड़ी बस, चालक बचा      
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में डीजल भरवाने के लिए खड़ी डग्गामार रोडवेज बस के अचानक तकनीकी खराबी के कारण ब्रेक फेल हो गए। स्टार्ट करते ही बस खुद आगे बढ़ गई। गनीमत रही कि बस आगे खड़ी बस से टकराकर रुक गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पास में खड़ा चालक सुभाष बाल-बाल बच गया। बताया गया कि प्रेशर लीकेज होने की वजह से स्टार्ट होते ही बस आगे बढ़ गई थी।             
बदायूं डिपो की बरेली, दिल्ली  जाने वाली एक रोडवेज बस मंगलवार दोपहर डीजल लेने के लिए डिपो में लाइन में लगी थी। लगभग दो बजे चालक ने बस स्टार्ट की। इस बीच तकनीकी खराबी के कारण डग्गामार बस के ब्रेक नहीं लगे और वह आगे खड़ी बस में जा घुसी। झटका लगते ही आगे लाइन में खड़ी करीब पांच बसें भी खुद आगे बढ़ गईं। तेज धमाके की आवाज सुनकर स्टैंड पर खड़े यात्री सहम गए। गनीमत रही बस के बीच में कोई खड़ा नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बस के बराबर में खड़े रोडवेज चालक सुभाष को मामूली चोट आई, हादसे में वह बाल-बाल बच गया। जानकारी पर पता चला कि प्रेशर लीकेज होने की वजह से बस स्टार्ट होते ही बेकाबू होकर आगे खड़ी बस में घुस गई थी। स्थनीय कर्मचारी ने बताया कि बस स्टैंड के अंदर एक साल में तीसरी बार यह हादसा हुआ है। इससे पहले भी तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ था, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ये हादसे डग्गामार रोडवेज बसों में हो रहे हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

--         
दो दिन पहले ही जीएम ने किया था निरीक्षण            
बस डिपो में खड़ी होने वाली डग्गामार बसों की मरम्मत पर गौर नहीं किया गया है। जबकि दो दिन पहले जीएम अता उर रहमान ने निरीक्षण किया था। खटारा हो चुकीं बसों में यात्री अब भी सफर कर रहे हैं लेकिन इस पर रोडवेज प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। यात्रियों के साथ अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें