बिल्सी के सांई राम मंदिर पर अन्नकूट प्रसाद का वितरण करते बाबा के भक्त। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। ओम साईंराम सेवा मंडल समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं ने नगर के मोहल्ला संख्या छह में स्थित साईंराम मंदिर पर बाबा का भोग लगाकर अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया, जिसे पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा के भजनों का गुणगान कर आनंद भी लिया। इस मौके पर मंदिर के महंत राजीव पाठक, दीपक चौहान, राहुल वार्ष्णेय, गौरव सक्सेना, मनीष राठौर, मोनू राठौर आदि लोगों का सहयोग रहा। संवाद