फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाकृष्ण मंदिर के वार्षिकोत्सव में जुटे श्रद्धालु, हुआ भंडारा

विज्ञापन
मंदिर के वार्षिकोत्सव पर हवन में आहुति अर्पित करते पालिका सदस्य सचिन अग्रवाल समेत भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी। कृष्णा कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पालिका सदस्य अरुण अग्रवाल और सचिन अग्रवाल की यजमानी में भक्तों ने हवन-पूजन कराया। मंत्रोच्चार के बीच आहुति अर्पित की गईं। सैकड़ों भक्तों ने मंदिर की परिक्रमा कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: आठ बजे हुई। मंत्रोच्चार के बीच यजमानों में पालिका सदस्य अरुण अग्रवाल, सचिन अग्रवाल समेत श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की। कार्यक्रम शुरू होने से पहले मंदिर के पूरे परिसर को सजाया गया। भक्तों ने राधे-राधे करते हुए परिक्रमा की। दोपहर बाद शुरू हुए भंडारे में सबसे पहले संतों और कन्याओं को भोज कराया गया। उन्हें दक्षिणा भी भेंट की गई। भंडारा देर शाम तक चला। आसपास इलाके के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम संकीर्तन में भी भक्त जुटे। व्यवस्थाओं में संदीप सक्सेना, अंकित अग्रवाल, मिंटू गुप्ता, कार्तिक अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें