बदायूं। शुक्रवार को एक और कोरोना संक्रमित मिला है। एक रोगी स्वस्थ भी हुआ है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या नौ हो गई है। शुक्रवार को शहर में डीएम रोड निवासी एक 35 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को जिले में दो और बुुधवार को एक कोरोना संक्रमित मिला था। नए मिले संक्रमित को भी होम क्वारंटीन किया गया है।
कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि संक्रमित के परिवार और उसके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं। संवाद