फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में धूमधाम से निकाली गई महावीर स्वामी की शोभायात्रा

विज्ञापन
बिल्सी में निकाली गई महावीर स्वामी की यात्रा में शामिल झांकी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में शनिवार को भगवान महावीर स्वामी की जयंती के उपलक्ष्य में झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर बालाजी तिराहा, सराफा बाजार, मुख्य बंबा चौराहे, कटरा बाजार, जैन मार्केट, होती हुई मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज स्थित प्राचीन जैन मंदिर पर पहुंची। यहां से पुन: इसी मार्ग से होती हुई ज्वाला प्रसाद जैन जूनियर हाईस्कूल पर पहुंचकर विसर्जित हुई। व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान महावीर स्वामी की झांकी के अलावा संकट मोचन भाव लिंगी संत 108 आचार्य विमर्श सागर महाराज शामिल रहे जिन्हें देखने के लिए नगर और आसपास क्षेत्र जैन समाज के लोग पहुंचे।
शोभायात्रा से पहले अनूप कुमार जैन ने ख्वासी, अजीत जैन-नीरेश कुमार जैन ने सारथी, भूपेंद्र जैन ने कुबेर, बंटी जैन, अभिषेक जैन आदि ने इंद्र की बोली उठाई। शोभायात्रा में पीछे महिलाएं मंगल गीत गाती हुईं चल रही थी। एटा, बहजोई, उझानी, बदायूं और महमूदाबाद आदि स्थानों से जैन समाज के लोगों ने भी शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अनिल जैन सोनी, अमित जैन, प्रशांत जैन, शरद जैन, निर्भय जैन, सुनील जैन, नीशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें