फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवती के जागरण में झूमे भक्त

विज्ञापन
बिल्सी के बैरमई गांव में सजाया गया मां का दरबार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में ग्राम देवता मंदिर पर रविवार की रात मां भगवती का जागरण हुआ। यहां मां के भक्तों ने सुंदर दरबार सजाया। उसके बाद हवन-यज्ञ कराया गया। इसके बाद मां की ज्योति को प्रज्ज्वलित कर जागरण का शुभारंभ कराया गया।
विज्ञापन

नगर की जागरण पार्टी के अलावा चंडीगढ़ के केके आशू, बुलंदशहर के मीनू शर्मा, अमित सक्सेना आदि कलाकारों ने मां भगवती की सुंदर भेंट सुनाईं, जिन पर मां भगवती के भक्त जमकर झूमते रहे। यह सिलसिला सोमवार सुबह तक चलता रहा। जागरण में बीच-बीच में भगवान गणेश जी, शंकर-पार्वती, दुर्गा जी, हनुमान जी की सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की र्गइं। उसके बाद मां की आरती हुई। अंत में सबको प्रसाद का वितरण हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें