फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के चरणों में जितना समय बीत जाए उतना अच्छा : योगेश

विज्ञापन
बड़नौमी गांव में कथा सुनाते कथावाचक योगेश मिश्र। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बड़नौमी स्थित श्रीराम मंदिर पर संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन पटियाली से पधारे कथावाचक योगेश मिश्र ने कहा कि संसार में भगवान कृष्ण ही सृष्टि का सृजन, पालन और संहार करते हैं। भगवान के चरणों में जितना समय बीत जाए उतना अच्छा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संसार में एक-एक पल बहुत कीमती है। जो बीत गया सो बीत गया, इसलिए जीवन को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए। जीवन को भगवान के साथ और उनके सत्संग में ही व्यतीत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संसार में जो भगवान का भजन न कर सके, वह सबसे बड़ा भाग्यहीन है। भगवान इस धरती पर बार-बार इसलिए आते हैं ताकि हम कलयुग में उनकी कथाओं में आनंद ले सकें और कथाओं के माध्यम से अपना चित्त शुद्ध कर सकें।
इस मौके पर उन्होंने अन्य प्रसंग भी सुनाए। उमाशंकर गिरि महाराज, सुखलाल शर्मा, रविकांत शर्मा, राजीव कुमार, नौनीराम, राकेश कुमार शर्मा, विजय कुमार, एवरन सिंह, नत्थूलाल मौर्य, मुंशीलाल, रग्घुलाल, नत्थूलाल प्रजापति, रितिक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें