फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में उमड़ी भीड़, बच्चों, महिलाओं ने की खरीदारी

विज्ञापन
वजीरगंज के मंगला देवी मंदिर मेले में खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
वजीरगंज। नगर के ऐतिहासिक देवी मेले मेंसोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर हवन पूजन किया तथा परंपरा के अनुसार बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन

मेले में पूरे दिन माता रानी के दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा, भक्तों ने पूरी श्रद्धा से मातारानी के चरणों मे मत्था टेककर मनौतियां मानी। माता रानी के जयघोष के बीच साधुओं की टोली ने भजन कीर्तन किया तो महिलाएं देवी मां के छंद गाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाती रहीं। माता रानी के दर्शनों का पुण्य लाभ लेने के बाद लोगों ने जमकर खरीदारी की। मीना बाजार महिलाओं से भरा रहा। बच्चों ने मेले में झूलों के साथ चाट पकौड़ी, कुल्फी तथा फास्ट फ़ूड का लुत्फ लिया।
मेले के दौरान माता रानी के मंदिर पर बच्चों के मुंडन कराने की पुरानी परंपरा है। मान्यता है कि यहां मुंडन कराने से बच्चा स्वस्थ, बुद्धिमान तथा दीर्घायु होता है। इसी परंपरा के तहत सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। इसके अलावा कई लोगों ने यहां भंडारे भी कराए, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें