फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी : नीरज

विज्ञापन
बांके बिहारी कॉलेज में कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में छात्राओं को महिलाओं से जुड़े अधिकारों और सुरक्षा से अवगत कराया गया। महिलाओं की भूमिका पर चर्चा करते हुए प्राचार्य ने अहम मुद्दों पर टिप्स भी दिए। कहा- समाज में महिलाओं को अभी और जागरूक होने की आवश्यकता है। जागरूकता से ही घरेलू हिंसा के मामलों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में गोष्ठी शुरू होने से पहले प्राचार्य डॉ. नीरज रस्तोगी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। सूचना अधिकारी नवीन कुमार ने महिला सशक्तीकरण पर छात्राओं की भूमिका पर चर्चा की। कहा- राजनीतिक, सामाजिक, व्यावसायिक और तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। शिक्षित महिलाएं तो अपने अधिकारों पर सजग हैं लेकिन देहात क्षेत्र में उन्हें सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे पर जागरूक किया जाना आवश्यक है।
महिला सुरक्षा परामर्श सत्र में चीफ प्रॉक्टर डॉ. रुचि गुप्ता और डीएलएड की प्रधानाचार्य सुबुही ने घरेलू हिंसा को लेकर चर्चा की। कहा- जागरूक महिलाओं की वजह से इस पर अंकुश लगेगा। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार गुप्ता ने भी छात्राओं का सजग रहने की सलाह दी। इस मौके पर सारिका रानी, अंजू सक्सेना, दीप्ति सक्सेना, श्वेता सिंह, मनोज कुमार, आशीष मिश्रा, पंकज नागेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें