फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के भजनों पर पूरी रात थिरके भक्त

विज्ञापन
कुंवरगांव में आयोजित देवी जागरण में पूजन करते सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। कस्बे में थाने के पास देवी जागरण हुआ। इसमें वीरभान म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों ने देवी गीतों पर समां बांधा।
विज्ञापन

रविवार की रात डॉ. भारत सिंह आजाद की मौजूदगी में कलाकारों ने देवी गीतों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों में कानपुर के हेमा मिश्रा, आंवला के सौरभ मौर्य, बदायूं के वीरभान श्रीवास्तव, बसी भाई, मिर्जापुर के नरेंद्र श्रीवास्तव व रीतराम शर्मा ने अपनी बेहतर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस्लामनगर से आए कलाकारों ने मनमोहक झांकियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व दुर्गा जागरण का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पूजन व आरती उतार कर किया। इस अवसर पर राम शर्मा, यशवीर सिंह, शिवम शर्मा, अर्जुन लोधी, लवी शर्मा, संजीव कुमार मिश्रा, प्रेम कुमार तोमर, भारत सिंह आजाद, विनोद पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें