फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष चौक पर होलिकोत्सव यज्ञ में जुटे साधक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। होली यज्ञ आयोजक मंडल की ओर से फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिकोत्सव यज्ञ का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में यहां साधक जुटे और यज्ञ में आहुति दी।
विज्ञापन

समाजसेवी व वैद्य रहे स्व.राजाराम जिज्ञासु ने होली दहन की रूढ़िगत विकृतियों के विरुद्ध उसके वैदिक परिष्कृत स्वरूप यज्ञ के महत्व को समाज के समक्ष नई परंपरा के साथ प्रस्तुत किया था। उनके न रहने पर उनके वंशज उस परंपरा का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के सुभाष चौक पर फाल्गुन पूर्णिमा को मनाए जाने वाले पर्व होली पर यज्ञ का आयोजन उल्लास पूर्वक किया गया। इस अवसर पर यजमान डॉ. ज्ञानेंद्रार्य जिज्ञासु, यज्ञ के ब्रह्मा प्रधान नरसिंह, पंडित दयाराम वेदपंथी, आर्य पुरोहित चंद्रभान शर्मा, योग प्रशिक्षक हरिओम वर्मा, सुनील सक्सेना व दिनेश चंद्र वर्मा डिंपल राठौर, मोहित पांडेय, हेमंत गुप्ता सहित कई लोगो ने यज्ञ में आहुति दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें