फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में नाचते-गाते मंदिर पहुंचे भक्त, उड़ाया गुलाल

विज्ञापन
श्रीरामनगर कॉलोनी से निकाली गई खाटू श्याम की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर से खाटू श्याम के भक्तों ने उनका गुणगान करते हुए निशान यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली। लोगों ने जगह-जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा की। भक्त शोभायात्रा में नाचते-गाते, रंग गुलाल उड़ाते हुए बदायूं-उझानी रोड स्थित जजपुरा मंदिर पर पहुंचे।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ गणेश जी की पूजन कर किया गया। यह शोभायात्रा श्रीराम नगर कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार, आर्य समाज, कलक्ट्रेट होती हुई निकली। दुकानदारों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया, उन्हें जलपान कराया।
शोभायात्रा में काफी संख्या में महिला-पुरुष नाचते गाते, रंग-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। इस शोभायात्रा में पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, अंकित गुप्ता, अरविंद, देवेंद्र, ईरान, अनिल, उमा सिंह, मीरा, सुमन, उमा, लक्ष्मी, युक्ता, तुषार उपाध्याय आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

शोभायात्रा में भगवान खाटू श्याम की आकर्षक झांकी सजाई गई व बैंडबाजों की धार्मिक धुनों के साथ यात्रा निकली।
-
बिल्सी में भी निकली निशान यात्रा
बिल्सी। श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान में सोमवार को भक्तों ने यहां खाटू श्याम की गुणगान निशान यात्रा मुख्य बाजार में झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली। लोगों ने जगह-जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा की। 56 व्यंजनों से महंत विकास बाबू ने बाबा का भोग लगाया। शोभायात्रा को सफल बनाने में विकास वार्ष्णेय, दिलीप वार्ष्णेय, यतींद्र माहेश्वरी, दीपक गुप्ता, दिनेश बाबू, अवनेश वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें